अग्रवाल समाज मलकपेट में साधारण सभा, दीपावली स्नेह मिलन और अन्नकूट उत्सव
हैदराबाद, अग्रवाल समाज मलकपेट शाखा, महिला शाखा व युवा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में साधारण सभा, दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट प्रसाद का आयोजित उप्पल स्थित अग्रवाल समाज सहायता ट्रस्ट आत्म गौरव भवन में किया गया।
शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम केंद्रीय समिति अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, मानद मंत्री विकास केशान ने दीप प्रज्ज्वलित कर महाराजा अग्रसेनजी की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शाखा पदाधिकारियों ने अतिथियों का शॉल व माला द्वारा अभिनन्दन किया। अनिरुद्ध गुप्ता ने समाज की एकता बनाए रखने की आवश्यकताओं पर बल देते हुए समाज में परिवार के सभी सदस्यों को हर कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने राजस्थानी समाज की जनसंख्या को देखते हुए एकीकृत रूप से तेलंगाना में विधायक व पार्षद बनने की संभावनाओं की आवश्यकता बतायी। रूपेश अग्रवाल व विकास केशान ने सभा को संबोधित किया।
परामर्शदाता व भूतपूर्व अध्यक्ष लाजपतराय गुप्ता के संचालन में शाखा अध्यक्ष पंकज कुमार संघी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए महिला शाखा व युवा मोर्चा की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त। साथ ही उन्हें भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। मानद मंत्री प्रदीप बंसल ने गत साधारण सभा की कार्यवाही पारित करवाने के पश्चात अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
यह भी पढ़ें… बरकतपुरा स्थित नेत्रा आई हॉस्पिटल में 7 दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर प्रारंभ
महिला व युवा शाखा ने अपनी गतिविधियों की रपट प्रस्तुत की
महिला शाखा अध्यक्ष रेखा अग्रवाल व युवा मोर्चा शाखा अध्यक्ष हर्ष बंसल ने अपनी गतिविधियों की रपट प्रस्तुत करते हुए शाखा के प्रति आभार व्यक्त किया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल के संयोजन में शाखा के मेधावी विद्यार्थियों का रजत पदक व सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इसके अलावा शाखा के विभिन्न मुद्दों में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं का अभिनंदन उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, संयुक्त मंत्री शैलेश अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मोदी द्वारा किया गया।
आत्म गौरव भवन के चेयरमैन व मलकपेट शाखा के परामर्शदाता राजेश कुमार अग्रवाल का शाखा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने भवन की विस्तृत जानकारी देते हुए जनसाधारण से इससे जुड़ने की अपील की। साथ ही समाज की किसी भी शाखा को कोई भी कार्यक्रम आत्म गौरव भवन में करने पर आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
अग्रवाल समाज ईस्ट जोन के समन्वयकर्ता महेंद्र अग्रवाल का स्वागत अध्यक्ष पंकज संघी ने किया। अन्य विषय में हरिश्चंद्र बजाज, परामर्शदाता महावीर प्रसाद अग्रवाल व सुरेशचंद्र गुप्ता ने विचार प्रकट किए। संयुक्त मंत्री शैलेश अग्रवाल ने सहयोग के लिए मेधावी छात्रों को रजत पदक के प्रयोजक सतीश बंसल तथा संयोजक मंडल के दिनेश गोयल, निश्चित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल तथा आनंद अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



