दिगंबर जैन महिला परिषद धरोहर शाखा की सर्वसाधारण सभा आयोजित

हैदराबाद, अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद धरोहर शाखा द्वारा जैन गुरुकुल, उस्मानगंज में नीलम बज की अध्यक्षता और सचिव आरती झांझरी के निर्देशन में सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया।

प्रचार प्रसार मंत्री चैताली काला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का संचालन सरिता बज द्वारा किया गया। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत किया। खुशबू जैन द्वारा प्राकृत भाषा में मंगलाचरण प्रस्तुति दी गयी।

सभा में मिसमैचिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक की भूमिका चैताली काला और नीता पांडे ने निभायी। इसमें प्रथम स्थान संगीता बज और द्वितीय स्थान अश्विनी पाटनी को मिला। तत्पश्चात तंबोला भावना शाह और आरती झांझरी द्वारा खिलाया गया।

यह भी पढ़ें… राज्यपाल से मिले 77वें आरआर बैच के आईपीएस परिवीक्षाधीन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button