Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

डाइट से पाएं गोरी और दमकती स्किन

चेहरे को चमकाने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम मिलती हैं। जब चमक की बात आती है, तो फेयरनेस क्रीम (त्वचा को गोरा बनाने वाली क्रीम) भी किसी से पीछे नहीं रहती। हमारे देश में लोग आम क्रीम भूल सकते हैं, लेकिन फेयरनेस क्रीम खरीदना कोई नहीं भूलता। यही वजह है कि मार्केट में फेयरनेस क्रीम के कई ब्रांड उपलब्ध हैं।

असल में, हमारे समाज में सुंदरता और हैंडसम दिखने को अक्सर गोरी त्वचा से जोड़ा जाता है। चाहे आपका चेहरा सुंदर हो या आपके नैन-नक्श अच्छे हों, अगर आपकी त्वचा गोरी है तो लोग आपको सुंदर मानते हैं। वहीं, अगर आपका रंग दबा हुआ है और चेहरे की फीचर्स कितने ही अच्छे हैं। आपको तारीफ में भी यही कहा जायेगा कि बस रंग और साफ होता तो तुमसे सुंदर कुछ और नहीं होता। कुल मिलाकर गोरा दिखना जरूरी है और इसके ही पीछे लोग पड़े रहते हैं।

कैसे करते हैं रंग को साफ?

कैसे करते हैं रंग को साफ?

आमतौर पर लोग  तरह-तरह की फेयरनेस क्रीम का ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने महंगी और सस्ती हर तरह की क्रीम ट्राई करके देखी होती है। हालांकि, त्वचा में कोई खास या बिल्कुल ना के बराबर ही अंतर देखने को मिलता है। अगर आप चेहरा चमकाना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो करना बहुत फायदेमंद होता है। ये टिप्स त्वचा का अंदर से ख्याल रखती हैं।

साथ ही, जरूरी पोषण देने के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव करने की जरूरत होती है। आइए इस बारे में डॉ.शेजी किरमानी की पोस्ट से विस्तार में जान लेते हैं।

अखरोट के फायदे

अखरोट के फायदे

अखरोट एक बहुत ही गुणकारी ड्राई फ्रूट होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही, आपकी त्वचा हाइड्रेटेड और चिकनी रखने में फायदेमंद साबित होता है।⁠

गाजर के फायदे

गाजर के फायदे

गाजर सर्दियों में बहुत फायदेमंद सब्जी होती है। इसमें बीटा-कैरोटीन बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इससे आपकी त्वचा को यूवी रेज से होने वाले डैमेज से बचाया जा सकता हैI

ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी के फायदे

ग्रीन टी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो त्वचा की उम्र बढ़ने से बचाते हैं, प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं और प्राकृतिक तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।⁠ इससे त्वचा को बहुत फायदा होता है।

​क्या खाने से चमकेगी त्वचा?​

एवोकाडो के फायदे

एवोकाडो के फायदे

एवोकाडो त्वचा के लिए बहुत गुणकारी होता है। इसमें हेल्दी फैट, विटामिन ई और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। एवोकाडो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और हर तरह के डैमेज से बचाने का काम करता है।

ब्लूबेरी के फायदे

ब्लूबेरी के फायदे

ब्लूबेरी भी स्किन के लिए अच्छी होती है। इसमें विटामिन सी और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे सूजन को कम करने और उम्र बढ़ने के संकेतों से निपटने में मदद मिलती है।⁠

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button