जीएचएमसी आयुक्त ने किया इंदिरा पार्क का औचक निरीक्षण

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इंदिरा पार्क परिसर में जमा मलबा तत्काल हटाकर बच्चों के खेल क्षेत्र की मरम्मत की जाए। जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने इंदिरा पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की स्वच्छता व्यवस्था और बुनियादी ढाँचे की स्थिति की समीक्षा की।

इंदिरा पार्क का निरीक्षण करते जीएचएमसी आयुक्त

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को पार्क परिसर में जमा निर्माण एवं विध्वंस मलबे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की प्रजा पालन प्रगति योजना पहल के तहत शहर में स्वास्थ्य एवं सफाई सहित विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्क में मौजूद बच्चों के खेल क्षेत्र की मरम्मत कर उसे जल्द से जल्द उपयोग के योग्य बनाया जाए।

यह भी पढ़ें… शिक्षा-स्वास्थ्य पर ध्यान दें छात्र, हरिचंदना दासरी ने किया आह्वान

पार्क की बेहतर देखभाल पर जोर देते हुए कर्णन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंदिरा पार्क को साफ-सुथरा और आगंतुकों के लिए अनुकूल बनाए रखा जाए। अवसर पर जोनल आयुक्त मंगतयारू, कावड़ीगुड़ा उपायुक्त पुष्पलता, अर्बन बायोडायवर्सिटी और ठोस कचरा प्रबंधन शाखा के अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button