रिश्वतखोरी के मामले में जीएचएमसी अधिकारी एसीबी की जाल में फँसा

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी), सिकंदराबाद में कार्यरत अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जीएचएमसी के सिकंदराबाद जोनल कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में एग्जामिनर के पद पर कार्यरत सूर्यवंशी संतोष को कार्यालय में ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता के सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित फाइल को मुख्यालय में भेजने के बदले में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें… बेटा-बहू के मारपीट करने पर दी जान

उसे 35 हजार रुपये स्वीकारते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीबी ने सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के मामले में टोल फ्री नंबर 1064 पर सूचित करने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button