जीएचएमसी : 3 फरवरी से फिर शुरू होगा विशेष स्वच्छता अभियान

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम मंगलवार, 3 से 28 फरवरी तक शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएगा। शहर की समग्र सफाई सुनिश्चित करने और कचरा संवेदनशील बिंदुओं को समाप्त करने के उद्देश्य से अभियान के तहत प्रतिदिन 300 वार्डों में सफाई गतिविधियों को तेज़ किया जाएगा।

जीएचएमसी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विशेष अभियान में पुराने जमा कचरे, मलबे के निपटारे के साथ इंजीनियरिंग और शहरी जैव-विविधता कार्यों से उत्पन्न कचरे को हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता गतिविधियाँ प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे शुरू होंगी और चरणबद्ध तरीके से विभिन्न शहरी क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत फुट ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, सड़क किनारे, डिवाइडर (मीडियन), झीलें, नाले, फुटपाथ, पार्क और स्लम क्षेत्रों की सफाई की जाएगी। इसके अलावा बिजली ट्रांसफॉर्मरों और खंभों के पास जमा कचरे को हटाया जाएगा।

चिह्नित स्थानों से पुराने कचरे व मलबे की होगी सफाई

कार्यक्रम के तहत जीएचएमसी चिह्नित स्थानों से लंबे समय से जमा कचरे को हटाएगा। विशेष वाहनों के माध्यम से समर्पित मलबा हटाया जाएगा, चयनित कचरा स्थलों के पास भित्तर चित्र, पौधारोपण और सौंदर्यीकरण द्वारा जन-हितैषी स्थानों में बदलने, नागरिकों, स्कूलों और रेजिडेंट वेल्फेयर असोसिएशनों को शामिल करते हुए जागरूकता अभियान आयोजित करने तथा लोगों को कचरे की रिसाइकिलिंग तथा अन्य मामलों में जागरूक करने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… आई एंड पीआर वेबसाइट का उद्घाटन किया पोंगुलेटी श्रीनिवास ने

कचरा फैलाने, खुले में पेशाब करने और अवैध डंपिंग के मामले में मौके पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। ज़ोनल आयुक्तों, उप आयुक्तों, ठोस कचरा प्रबंधन अभियंताओं, कचरा प्रबंधन एजेंसियों और शहरी सामुदायिक विकास टीमों को आपसी समन्वय, रियल-टाइम निगरानी और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि वह फील्ड स्टाफ के साथ सहयोग कर स्वच्छता व जागरूकता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने के प्रयासों में सहयोग दें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button