जीएचएमसी का संपत्ति कर 2,000 करोड़ पार
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने संपत्ति कर संग्रह में रिकॉर्ड हासिल किया। कर संग्रह 2 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया। जीएचएमसी ने खुलासा किया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2012.36 करोड़ रुपये एकत्र किए गए। समाचार लिखे जाने तक कर दाखिल करने के अंतिम दिन के रूप में लोग अभी संपत्ति कर दाखिल कर रहे हैं। कल यह आँकड़ा और बढ़ सकता है।
जीएचएमसी के इतिहास में पहली बार संपत्ति कर संग्रह 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। सूत्रों के अनुसार, इस उपलब्धि में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत 465.07 करोड़ रुपये एकत्र किये गये। इस तरह वार्षिक कर लगभग 1,700 करोड रुपये तक पहुँच गया। जुर्माने के साथ लंबित वसूली 465 करोड़ को पार कर चुकी है।
यह भी पढ़ें… संपत्तिकर में 5 प्रतिशत छूट, 1अप्रैल से जीएचएमसी की अर्ली बर्ड योजना
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



