विवाह के नाम पर धोखाधड़ी-ब्लैकमेल से सतर्क रहे युवतियाँ

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने विवाह की आड़ में लड़कियों को धोखा देने और ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हैदराबाद शी टीम्स को हाल ही में ऐसी घटनाओं की शिकायतें मिली हैं, जहाँ लड़कियों को झूठ बोलकर फँसाया जा रहा है और उन्हें प्रेम प्रसंग की आड़ में और तय किए विवाह संबंधी रिश्तों में दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। इस प्रकार के मामलों में उन्होंने लड़कियों और उनके अभिभावकों को सावधान रहने की सलाह दी।

सज्जनार ने अपने एक्स खाते पर इस मामले को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कुछ लोग पारंपरिक तरीके से एक योजना के अनुसार, शादी की रस्में तय करते हैं और बाद में सगाई का हवाला देकर दहेज के लिए लड़कियों को भावनात्मक रूप से ब्लैमेल कर रहे हैं। इस प्रकार कुछ लोगों का असली रंग सगाई के बाद खुलकर सामने आ रहा है। दहेज की माँग न मानने पर सगाई तोड़ने की धमकियाँ भी दी जा रही है। इस प्रकार के मामलों में अभिभावक रिश्तेदारों और समाज में अपनी इज्जत को लेकर शिकायत करने से हिचकिचा रहे हैं। उन्हें इस बात का भय सताता है कि शादी रद्द होने पर समाज में उनकी इज्जत चली जाएगी।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस सरकार किसानों को न्याय देने में विफल : कविता

डरने की बजाय हिम्मत से आगे आने का संदेश

पुलिस आयुक्त ने इस मामले में लड़कियों को खुलकर सामने आने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यदि वे इज्जत के नाम पर डर से चुप रहेगी, तो उन्हें अपनी बाकी जिन्दगी नरक भोगना पड़ेगा। इसीलिए किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें हिम्मत से आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि माता-पिता द्वारा तय रिश्ते पर आँख मूंदकर भरोसा न करे।

लड़कियों को चाहिए कि वे पति की आदतें, उसका व्यवहार, दोस्तों की संगत आदि के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करें। विवाह तय होने के बाद फिजिकल रिलेशन के लिए दबाव डाला जाता है, तो इसके लिए कतई न मानें। उन्होंने युवतियों से कहा कि यदि उन्हें कोई ब्लैकमेल करता है, पैसों की माँग करता है, तो पुलिस से संपर्क करने में संकोच न करें। संपर्क करने वालों का विवरण गोपनीय रखा जाएगा। इस प्रकार के मामलों में शी टीम से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर शी टीम के व्हॉट्सऐप नं. 9490616555 और डायल 100 पर संपर्क करने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button