पीएचडी के लिए गीतम यूनिवर्सिटी ने माँगे आवेदन

हैदराबाद, गीतम डीम्ड यूनिवर्सिटी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई है।

अनुसंधान एवं विकास निदेशक प्रो. रामगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीएचडी आवेदन गीतम हैदराबाद सहित विशाखापट्टनम तथा बेंगलुरू परिसरों के लिए आमंत्रित किए गए हैं। आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, विज्ञान, फार्मेसी, प्रबंधन, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, लॉ जैसे विषयों के लिए अभ्यार्थी https://researchadmissions. gitam.edu के माध्यम से 11 मई तक ऑनलाइन तक आवेदन कर सकते हैं। उद्योग पेशेवरों और वैज्ञानिकों के लिए डिज़ाइन किया गया एक्स्ट्रा म्यूरल पीएचडी कार्यक्रम इंजीनियरिंग, विज्ञान और फार्मेसी में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें… यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी ने लांच किए रोजगारपरक स्नातक पाठ्यक्रम

बताया गया कि पीएचडी आवेदन अर्हता न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित डोमेन में चार साल की डिग्री अथवा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित डोमेन में परास्नातक डिग्री है। उम्मीदवारों का चयन गीतम रिसर्च एडमिशन टेस्ट तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट, गेट, जीपैट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से छूट दी जाएगी।

गीतम रिसर्च एडमिशन टेस्ट का ऑनलाइन आयोजन 23 मई तथा ऑफलाइन आयोजन 30 मई को निर्धारित है। सत्र का आरंभ अगस्त माह से होगा। अधिक जानकारी [email protected] से प्राप्त की जा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button