हैदराबाद में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर वैश्विक जाप
हैदराबाद, विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के आह्वान पर 9 अप्रैल को एक वैश्विक कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के आह्वान पर 9 अप्रैल को एक वैश्विक कार्यक्रम किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। जिसमें भारत सहित विश्व के 108 देश के 6 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ निर्धारित समय में एक स्वर में नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। सकल जैन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे सकल जैन समाज के साथ अनेक धर्मावलंबीजन भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे।
हैदराबाद में यह कार्यक्रम 9 अप्रैल को सुबह 7:31 बजे से 9:36 बजे तक नामपल्ली स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड्स में आयोजित किया जाएगा, जहां करीब 10,000 श्रद्धालुओं के एकत्र होने की संभावना है। सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप करेंगे। कार्यक्रम के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है, जिसमें पुरुषों के लिए सफेद रंग के वस्त्र और महिलाओं के लिए लाल बंधेज परिधान अनिवार्य रखे गए हैं।
शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वैश्विक संदेश
नवकार महामंत्र का वैज्ञानिक आध्यात्मिक महत्व सामूहिक जाप केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनेगा बल्कि विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा जो अनुमोदनीय होकर सभी के लिए अनुकरणीय होगा। नवकार महामंत्र केवल जैन धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का महामंत्र है।
यहां प्रेम, शांति और अहिंसा का संदेश देता है, जिसे आज के युग में सभी को अपनाने की आवश्यकता है। नवकार महामंत्र का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व है, यह मंत्र सकारात्मक ऊर्जा, शांति और विश्व कल्याण का प्रतीक है। विश्व स्तर पर आयोजित नवकार महामंत्र के इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज के प्रमुखों ने अन्य समाज के धर्मावलंबियों से जुड़ने का आग्रह किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



