दक्षिण मध्य रेलवे में सुरक्षित संचालन पर जीएम ने की समीक्षा

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सिकंदराबाद स्थित रेल निलयम में अतिरिक्त महाप्रबंधक सत्य प्रकाश तथा अन्य प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ पूरे जोन में सुरक्षित रेल संचालन को लेकर विस्तफत समीक्षा बैठक की।

रेल निलयम में सुरक्षा समीक्षा बैठक करते दमरे महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव।

संजय कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने तथा समस्या-समाधान के लिए सुनियोजित और चरणबद्ध दृष्टिकोण पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से रेलवे पॉइंट्स और क्रॉसिंग पर सुरक्षा अभियान और निरीक्षण करने के महत्व पर बल दिया। साथ ही अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पटरियों के पास से निर्माण सामग्री हटाने आदि को भी सुनिश्चित करने की बात कही।

ट्रेनों के अंदर और रेल परिसर में धूम्र तथा मद्यपान पर सख्ती से रोक लगाने पर बल देते हुए रेलवे सुरक्षा बल तथा कर्मचारियों को यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक सतर्क रहने का निर्देश भी दिया गया। बैठक के दौरान संजय कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे परिसर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की, जिसमें उपकरणों का रख-रखाव तथा उनका नियमित निरीक्षण आदि शामिल था। उन्होंने स्टेशनों, माल गोदामों और बिना इंटरलॉक वाले लेवल क्रॉसिंग गेटों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें… महिला कल्याण-विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : गदवाल विजयलक्ष्मी

इसके अलावा दमरे महाप्रबंधक ने मवेशियों के कुचलने की घटनाओं से बचने के लिए जोन के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैक फेंसिंग के कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए डिवीजनों को संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सिकंदराबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुंटूर, गुंतकल, नांदेड़ सहित सभी छह डिवीजनों के संभागीय रेलवे प्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button