जीनोम वैली पुलिस ने तुरकापल्ली में की गश्त
नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर फ्लैग मार्च
हैदराबाद, आगामी नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जीनोम वैली पुलिस स्टेशन की सीमा में स्थित तुर्कपल्ली में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।
इंस्पेक्टर जी. गुरुवय्या ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान जीनोम वैली पुलिस स्टेशन के साथ-साथ जगदगिरीगुट्टा पुलिस स्टेशन के जवानों ने संयुक्त रूप से गांव में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी।

यह भी पढ़े: उपाध्याय गुरु गौतम मुनि गौशाला एवं वेटरनिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन 4 अक्तूबर को
गुरुवय्या ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, विजिबल पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों पर अंकुश लगाना तथा चुनाव के दौरान शांति-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाहों पर पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी के बहकावे में आये बिना शांतिपूर्ण माहौल में निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की भी अपील की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



