मजबूत डॉलर, अमेरिका में ब्याज दर घटने के बीच सोना 612 रुपये गिरा

नई दिल्ली, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने और डॉलर में मजबूती के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने के कारण बृहस्पतिवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत 612 रुपये घटकर 1,09,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 612 रुपये या 0.56 प्रतिशत घटकर 1,09,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

दिसंबर डिलीवरी वाला अनुबंध भी 566 रुपये या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,10,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर डिलीवरी के लिए इस कीमती धातु का वायदा भाव 604 रुपये या 0.48 प्रतिशत गिरकर 1,26,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

यह भी पढ़े: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख से सोने के वायदा भाव में गिरावट

अगले साल मार्च अनुबंध के लिए चांदी 630 रुपये या 0.49 प्रतिशत गिरकर 1,27,985 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी। वैश्विक स्तर पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव 28.05 डॉलर या 0.75 प्रतिशत गिरकर 3,689.75 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी का वायदा भाव 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button