मुंबई हवाई अड्डे पर 1.6 करोड़ रुपये का सोना जब्त, दो गिरफ्तार


मुंबई, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे पर दो सफाई कर्मचारियों को 1.6 करोड़ रुपये मूल्य के विदेशी सोने की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि तस्करी गिरोह ने विमान में सोना छिपाने के लिए विदेशी यात्रियों का इस्तेमाल किया था, जिसे बाद में हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों की मदद से बरामद कर लिया।
यह भी पढ़े: ओडिशा में भ्रष्ट मोटर वाहन निरीक्षक गिरफ्तार : भारी संपत्ति जब्त

अधिकारी ने रविवार को बताया कि दोनों आरोपी एक हवाई अड्डा सेवा कंपनी के कर्मचारी हैं और उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कुल 24 कैरेट शुद्धता वाला 1.2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1.6 करोड़ रुपये है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
