गोपाल खेमका हत्याकांड: लापरवाही पर एस.एच.ओ निलंबित
पटना, गांधी मैदान थाना प्रभारी (एस.एच.ओ) राजेश कुमार को उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर बुधवार को निलंबित कर दिया गया।अधिकारी ने बताया कि गांधी मैदान थाने के एस.एच.ओ के निलंबन का आदेश केंद्रीय रेंज (पटना) के पुलिस महानिरीक्षक (आई जी) जितेन्द्र राणा ने जारी किया।
पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने पीटीआई को बताया कि गांधी मैदान थाने के एस.एच.ओ को उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के सिलसिले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। एसएसपी ने यह भी कहा कि एस.एच.ओ के खिलाफ अन्य मामलों में भी जांच असंतोषजनक पाई गई है।
यह भी पढ़े: मल्कापेट: पार्क में सीपीआई नेता की सरेआम हत्या
उद्योगपति गोपाल खेमका की 4 जुलाई की रात 11:40 बजे पटना स्थित उनके आवास के बाहर बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सात साल पहले उनके बेटे की भी हाजीपुर में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना खेमका के गांधी मैदान इलाके स्थित घर के गेट के पास हुई जब वह अपनी कार से उतर रहे थे। बाद में पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें बंदूकधारी भी शामिल था। खेमका के बारे में बताया गया कि उनका बीजेपी से जुड़ाव था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



