गोशामहल भाजपा का गढ़, सक्रिय रहें कार्यकर्ता : उमा महेंदर

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), गोलकोंडा जिला अध्यक्ष टी. उमा महेंदर ने गोशामहल विधानसभा को भाजपा का गढ़ बताते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का निर्देश दिया। नामपल्ली स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष टी. उमा महेंदर ने कहा कि पार्टी एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो हमेशा राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोपरि रखता है।

उमा महेंदर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के आधार पर भाजपा लगातार जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। हर कार्यकर्ता पार्टी का सशक्त स्तंभ है। जब तक हम जमीनी स्तर पर सक्रिय नहीं होंगे, तब तक संगठन को और विस्तार देना संभव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें… झूठे वादे करके कांग्रेस ने जनता को छला : बंडारी शांति कुमार

जनसंपर्क अभियान और सेवा गतिविधियों पर जोर

उमा महेंदर ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिनमें जनसंपर्क अभियान, प्रशिक्षण वर्ग और सेवा गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियो को इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। भाजपा केवल चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला अध्यक्ष ने संगठन में अनुशासन और समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने गोशामहल को भाजपा का गढ़ बताते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें और पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएं।

बैठक में उपरोक्त आगामी चुनाव, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर), मतदाता नामांकन, प्रशिक्षण वर्ग, 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस, डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती, बाबू जगजीवन राम जयंती तथा बूथ कमेटियों की मजबूती पर भी चर्चा की गई। बैठक में गोलकोंडा ज़िला प्रभारी श्रीधर, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी सुभाष चंदर, गोशामहल के पूर्व पार्षद पी.लाल सिंह, पूर्व पार्षद शंकर यादव, डॉ. सुरेखा, एम. शशिकला, महासचिव सुरेंद्र कुमार, नव-निर्वाचित राज्य कार्यकारिणी सदस्य गोविंद राठी, रमेश लाल यादव, नटराज नामधारी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button