Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

15 दिनों में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई स्वास्थ्य योजना

हैदराबाद, सरकारी कर्मचारी हेल्थ केयर ट्रस्ट की बैठक में अगले 15 दिनों में कर्मचारियों के लिए नई स्वास्थ्य योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। सचिवालय में सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव की अध्यक्षता में हेल्थ केयर ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें राज्य सरकार के विशेष मुख्य सचिव सी.वी. आनंद, महेश दत्त एक्का, वित्त प्रधान सचिव संदीप सुल्तानिया, स्वास्थ्य प्रधान सचिव क्रिस्टीना, कर्मचारियों, शिक्षकों और सेवानिवृत्त कर्मचारी संघों के नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में कर्मचारियों की ओर से उनके मूल वेतन का 1.5 प्रतिशत और सरकार की ओर से 1.5 प्रतिशत का योगदान करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। अवसर पर अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नई कर्मचारी स्वास्थ्य योजना से संबंधित जानकारी दी। राज्य में 1.44 लाख पेंशनर और नियमित कर्मचारी हैं, जबकि आश्रितों की संख्या 12.84 लाख है। इन कर्मचारियों, पेंशनरों में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, नॉन गजेटेड, गजेटेड, पेंशनरों में से प्रत्येक द्वारा मूल वेतन का 1.5 प्रतिशत राशि का भुगतान करने पर सालाना 528 करोड़ रुपये जमा होंगे।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : सरकार ने मूसी रिवरफ्रंट के लिए लोगों से माँगी ज़मीन

सरकार भी उतनी राशि अपनी ओर से देगी। कर्मचारी हेल्थ केयर ट्रस्ट में छह प्रतिनिधि कर्मचारी संघों से और दो सदस्य पेंशनरों से होंगे। सरकारी कर्मचारियों में से एक को ट्रस्ट के सीईओ के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अवसर पर सीएस ने कहा कि आगामी समय में इस योजना में आवश्यक बदलावों पर ट्रस्ट की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में योजना के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए जाएँगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button