किसानों के नुकसान की भरपाई करे सरकार : महेश्वर रेड्डी

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता ए. महेश्वर रेड्डी ने मोंथा तूफान में फसलें बर्बाद होने से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजा देने की माँग की। भाजपा विधायक दल के नेता महेश्वर रेड्डी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तूफान के चलते तेलंगाना में करीब 3 लाख किसानों की 5 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हुई हैं, परंतु सरकार ने अब तक मुआवजा देने के लिए कदम नहीं उठाए हैं।

महेश्वर रेड्डी ने कहा कि भारी नुकसान के चलते परेशान किसान एक ओर आंसू बहा रहे हैं तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फोटो खिंचवाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने किसानों की फसलों के नुकसान पर प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा देने की पूर्व सरकार से मांग की थी। अब कांग्रेस सत्ता में है तब क्यों 20 हजार रुपये प्रति एकड़ नहीं दे रहे हैं।

Ad

यह भी पढ़ें… देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं अजहर : किशन रेड्डी

महेश्वर रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपये प्रति एकड़ देने का वादा किया है, वह भी नहीं पूरा किया जा रहा है। महेश्वर रेड्डी ने चिंता जताते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल नहीं हो रही है। यदि शामिल होती तो किसानों के नुकसान की भरपाई हो जाती।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button