कुम्मेरा मल्लन्ना जातरा के पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये दे सरकार : केटीआर

हैदराबाद, भारास के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने नागर कर्नूल जिले के कुम्मेरा मल्लन्ना जातरा के न्दौरान घटी घटना में शिशु की मौत के बाद आंदोलन कर रहे पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की माँग की।

नागर कर्नूल में न्याय की माँग को लेकर आंदोलनरत पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देने गए केटीआर ने कहा कि वह एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि पिता के तौर पर पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं। परिवार को न्याय दिलाने तक साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये खर्च से आवास निर्माण करके देने का वादा कर तुरंत 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि मासूम के हत्यारे जिस भी राजनीतिक न्दल से संबंध रखने वाले हों, उन्हें सलाखों के पीछे भेजना ही होगा। हमला करने वाले 8 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और दोषियों को फाँसी की सजा मिले।

केटीआर ने 20-25 हमलावरों की कार्रवाई को शर्मनाक बताया

केटीआर ने कहा कि जातरा में भगवान के दर्शन कर प्रणाम करने का मौका देने की प्रार्थना कर रहे चंद्रकला परिवार को जाति के नाम पर अपमानित कर 20 से 25 लोगों द्वारा अमानवीय तरीके से हमला कर जिस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया, उससे मानवता पर दाग लगा है। उन्होंने कहा कि इतनी अमानवीय घटना होने पर भी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का मौन धारण करना अवश्य ही क्षमा न किए जाने वाला अपराध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ही नहीं स्थानीय विधायक, सांसद जो भी हत्यारों का साथ दे रहे हैं, वह अवश्य ही गलत हैं।

यह भी पढे़: हर प्रश्न का केसीआर ने स्पष्ट जवाब दिया : केटीआर

केटीआर ने कहा कि घटना को लेकर राज्य सरकार का मौन प्रश्न चिह्न खड़ा कर रहा है। सरकार सत्ता की आड़ में हत्या के मामले से ध्यान हटाना चाह रही है, लेकिन बीआरएस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कुम्मेरा की घटना सभ्य समाज का सिर शर्म से झुकाने वाली है। छोटी सी बच्ची के हत्यारों के साथ जो भी खड़े हैं, वह भी दोषी है। उन्होंने कहा कि मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहे नागर कर्नूल बीआरएस के पूर्व विधायक मर्मी जनार्दन रेड्डी के साथ ही सभी बीसी, एससी, एसटी संघों व अन्य नेताओं को वह (केटीआर) धन्यवाद देते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button