किसानों को आर्थिक सहायता दे सरकार : कविता

हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व एमएलसी के. कविता ने अकाल वर्षा के चलते बालकोंडा निर्वाचन क्षेत्र के मकई किसानों को हुए फसल नुकसान पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से तुरंत किसानों को आर्थिक सहायता देने की माँग की।

कविता ने कहा कि किसानों की सुखाई गई हल्दी व लाल जवार अकाल वर्षा के चलते भीग गई है। इसलिए राज्य सरकार इन किसानों को आर्थिक सहायता दे। उन्होंने कहा कि बोधन निर्वाचन क्षेत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने से चना किसान परेशान हैं। करीब 15 हजार एकड़ पर चना फसल नष्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ 12 क्विंटल तक संभावित उत्पादन के स्थान पर केवल 5 से 8 क्विंटल ही प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सरकार से नुकसान भोग रहे किसानों को सहायता देने की माँग की।

यह भी पढ़े: के. कविता ने तेलंगाना केंद्रित नई पार्टी के गठन का संकेत दिया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button