रहमत बेग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे सरकार : विहिप
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) व पुलिस अधिकारियों द्वारा हैदराबाद के पुराने शहर में अवैध निर्माणों को हटाए जाने के समय मजलिस पार्टी के विधान परिषद सदस्य मिर्जा रहमत बेग खादरी की व्यवहारशैली का उल्लेख करते हुए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. रावीनुतला शशिधर ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से तुरंत ही मजलिस एमएलसी के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।
विहिप आधिकारिक प्रवक्ता शशिधर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि संविधान के संरक्षण को लेकर भाषण देने वाली कांग्रेस सरकार ने घटना पर क्यों अब तक प्रतिक्रिया तक नहीं दी? उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का मनोबल गिराने वाली ऐसी घटनाओं को फिर से अंजाम न दिया जाए, इसके लिए तुरंत ही मजलिस एमएलसी पर कदम उठाए जाएं।
जीएचएमसी आयुक्त के रवैये पर उठे सवाल
प्रवक्ता शशिधर ने जीएचएमसी आयुक्त के रवैये को लेकर भी आश्चर्य जताया और प्रश्न किया कि कर्तव्य निर्वहन कर रहे जीएचएमसी अधिकारियों का मनोबल गिराते हुए गुंडों की तरह व्यवहार करने वाले मजलिस के एमएलसी रहमत बेग के खिलाफ आयुक्त ने अब तक शिकायत तक नहीं की, क्या इससे विभाग के अधिकारियों का मनोबल नहीं गिरेगा?
यह भी पढ़ें… पोन्नम ने राजा सिंह के साथ मछली मार्केट का किया निरीक्षण
प्रवक्ता शशिधर ने जीएचएमसी आयुक्त से तुरंत ही मजलिस एमएलसी के खिलाफ शिकायत करने की मांग करते हुए पुलिस से भी एमएलसी को गिरफ्तार करने की अवश्यकता जताई। उन्होंने तेलंगाना हाईकोर्ट से भी अधिकारियों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न करके उनके मनोबल को गिराने तथा जनता में कानून के प्रति भरोसे को ठेस पहुँचाने वाली घटना को सुमोटो के रूप में लेकर जांच करने की अपील की। उन्होंने मजलिस पार्टी को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यहाँ भारत का संविधान अमल होगा। दारुसलाम का एजेंडा नहीं चलेगा, याद रखें। उन्होंने कहा कि जिस दिन जनता जागरूक होगी, भाग्यनगर में किए जा रहे मजलिस के अवैध कार्यों पर खुद ही बुल्डोजर चलवाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



