सभी पात्र पत्रकारों को एक्रिडेशन कार्ड जारी करेगी सरकार : सी.एच. प्रियंका
हैदराबाद, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विशेष आयुक्त सी.एच. प्रियंका ने कहा है कि राज्य के सभी पात्र पत्रकारों को सरकारी आदेश 252 के अनुसार एक्रिडेशन कार्ड जारी किए जाएँगे।
एक बयान में विशेष सूचना आयुक्त ने कहा कि राज्यभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, फ्रीलांसर और वेटरन पत्रकारों द्वारा एक्रिडिटेशन के लिए आवेदन करने हेतु सूचना विभाग ने एक विशेष वेबसाइट तैयार की है। पत्रकार ipr.telangana.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 9 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि एक्रिडेशन के लिए आवेदन और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें… श्रम मंत्री विवेक वेंकटस्वामी के काफिले पर पथराव
आवेदन के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है, तो सूचना विभाग के मीडिया संपर्क अनुभाग से कार्यालय समय प्रात 10.30 से शाम 5 बजे के बीच 9154170881 पर संपर्क किया जा सकता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



