राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दीं क्रिसमस की शुभकामनाएँ
हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा तथा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने क्रिसमस के अवसर पर समस्त ईसाई समुदाय और राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म का उत्सव मनाने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आनंदमय अवसर है। उनका जीवन प्रेम, क्षमा, सत्य, करुणा, भाईचारा और त्याग का प्रतीक है।
कामना है कि क्रिसमस सभी के लिए असीम आनंद, प्रेम, शांति और समफद्धि लेकर आए। राज्यपाल ने कहा कि अवसर पर सभी को क्रिसमस की सच्ची भावना से प्रेरित होकर इस दुनिया को अधिक शांतिपूर्ण और दयालु बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अपने शुभकामना संदेश में ईसाई समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राज्यभर में क्रिसमस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने समन्वय तंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि कि सभी धर्मों का सार मानवता है। यीशु मसीह की शिक्षाएं विश्व में मानवता के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगी। राज्य सरकार यीशु की शिक्षाओं का पालन करते हुए सभी धर्मों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



