राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दी श्रीराम नवमी की शुभकामनाएँ

हैदराबाद, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला तथा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने श्रीराम नवमी पर राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने शुभकामना संदेश में कहा कि श्रीराम नवमी पुनर्वसु नक्षत्र पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

पुनर्वसु भगवान श्रीराम का जन्म नक्षत्र है, जिन्हें धर्म और आदर्श गुणों के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। श्रीराम नवमी पर श्रीराम और सीता का दिव्य कल्याण महोत्सव मनाया जाता है, जो दिव्य प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। श्रीराम नवमी पर हम सभी को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सार्थक जीवन के लिए धर्म सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़े: मो. अज़हरुद्दीन ने दीं क्रिसमस की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने श्रीराम नवमी बधाई संदेश में कामना करते हुए कहा कि राज्य तथा देश के सभी लोग भद्राद्रि श्री सीताराम के आशीर्वाद से सुखी तथा प्रसन्न रहें। उन्होंने कहा कि सरकार ने भद्राद्रि श्री सीताराम मंदिर के समग्र विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके लिए 351 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि भद्राद्रि श्री सीताराम क्षेत्र का महत्व पूरे देश को बताने के लिए श्रीराम नवमी का जश्न बड़े पैमाने पर मनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को भद्राद्रि में भव्य रूप से मनाये जाने वाली श्रीराम नवमी उत्सव के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button