राज्यपाल ने किया एचएनएस चिकित्सालय का उद्घाटन
हैदराबाद, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने एचएनएस चिकित्सालय (हरियाणा नागरिक संघ) का उद्घाटन किया। आज यहाँ ट्रांसपोर्ट रोड स्थित बालाजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी, प्लॉट नंबर 7 स्थित एचएनएस चिकित्सालय का राज्यपाल ने उद्घाटन करने के बाद अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एचएनएस चिकित्सालय को आरंभ कर उल्लेखनीय कार्य किया है। यहाँ कम लागत पर अच्छी सेवा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य जीवन ही राष्ट्र के विकास में सहयोगी होता है। इसके माध्यम से समाज विजन के साथ बिना जाति, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर निष्ठा के साथ सेवा की जा रही है। वर्ष 1998 हरियाणा नागरिक संघ की स्थापना कर सभी को एकजुट होकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सफल कार्य के बाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में समुदाय को सेवा चिकित्सालय के माध्यम से प्रदान की जा रही है।
राज्यपाल ने की सामाजिक दायित्व और सेवाभाव की सराहना
राज्यपाल ने कहा कि कोविड के दौरान हरियाणा नागरिक संघ ने राजभवन के साथ मिलकर मेडिकल, एड एवं भोजन से सेवा की। इसी प्रकार सिविक संगठन सरकार के साथ मिलकर समाज की आवश्यकता को पूर्ण कर सकता है। राज्यपाल ने कहा कि एचएनएस चिकित्सालय में पैथोलॉजी, फिजियोथेरेपी एवं फार्मेसी की सुविधा है। यह सेंटर आस-पास के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी और सहयोगी बनेगा। संघ ने हरियाणा भवन बनाकर सेवा से पहचान बनाई और दूसरों की सेवा कर स्वस्थ जीवन को सार्थक किया। संघ की भविष्य में अस्पताल बनाने की योजना है, जो स्वागत योग्य है। इससे एक भारत स्वस्थ भारत को मजबूती मिलेगी।
राज्यपाल ने कहा कि संघ के सेवा कार्य ने काफी प्रभावित किया है। व्यक्ति समाज के बिना कुछ नहीं। समाज आगे बढ़ेगा, तो हम आगे बढ़ेंगे। समाज शक्तिशाली बनेगा, तो हम शक्तिशाली बनेंगे, क्योंकि अकेले कुछ नहीं कर सकते। हम सभी किसी न किसी समाज के वृक्ष के फल हैं। फल कभी वृक्ष से बड़ा नहीं हो सकता। समाज के इस वृक्ष को शक्तिशाली सुन्दर बनाना, इसकी केयर करना सभी का सामाजिक दायित्व है। व्यक्ति हमेशा अपने अधिकार की बात करता है, पर कर्तव्य की बात नहीं करता, इसके प्रति जागरूक हों। अपने सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूक हों। व्यक्ति अधिकार को लेकर कोर्ट जा सकता है, पर मौलिक दायित्व को लेकर कोर्ट नहीं जा सकता। वह भी हमारे संविधान में है। बिना दायित्व के अधिकार का लाभ नहीं ले सकते।
राज्यपाल ने कहा कि सामाजिक दायित्व करेंगे, तभी सामाजिक अधिकार मिलेगा।दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं। डोनर ने उदार मन से दान किया है, उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएँ देते हैं। भविष्य में यह बहुत मजबूत होगा। राजभवन की ओर से हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं। अच्छे कार्य के लिए राजभवन का दरवाजा खुला है। कोविड के समय हरियाणा नागरिक संघ ने डोनेशन माँगा तो चार घंटे में प्राप्त किया, जबकि हर एनजीओ को डोनेशन की बड़ी समस्या होती है। बिना डोनेशन के कार्य रुक जाते हैं, क्योकि कार्य के लिए पैसा चाहिए।
कोविड सेवा से लेकर एचएनएस अस्पताल की प्रेरक यात्रा
एचएनएस चिकित्सालय के चेयरमैन अंजनी कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2021 में इस चिकित्सालय की नींव रखी गई थी, जो पाँच साल बाद बनकर तैयार हुआ। इसके बाद अस्पताल बनाने का लक्ष्य है। सभी ने चार साल में मेहनत की, ट्रस्टी दानदाताओं ने दिल से डोनेशन दिया। उन्होंने कहा कि कोविड के समय समाज ने अपनी परवाह किये बगैर कार्य किया। हर दिन 1000 वैक्सीन लगायी गयी।
इस तरह 70 हजार वैक्सीन लगायी गयीं। उस समय अस्पताल में जगह नहीं थी, तो व्यवस्था की गई। हर दिन 5000 खाने के पैकेटों का वितरण किया गया। 96 अनाथालयों में दोपहर के समय भोजन भेजा जाता था। उस समय 1200 प्लाज्मा की व्यवस्था की सेवा करना टीम का लक्ष्य था। टीम ने 18 -18 घंटे सभी के लिए कार्य किया। इस सेवा में 15 लोगों की टीम ने सारा समय कार्य किया। 100 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेशन को डोनेट किया।
राजभवन में कोविड के दौरान सेवा कैंप लगाया गया। गवर्नर हाउस से जब आदर मिलता है, तो अच्छा लगता है। यहाँ डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू किया है, आगामी समय में एमआरआई की सुविधा शुरू की जाएगी। इस चिकित्सालय में हैदराबाद के बेस्ट डॉक्टर की व्यवस्था है। फिजियोथेरेपी के लिए एडवांस मशीन की स्थापना की गयी। डे केयर सेंटर में 20 डॉक्टर बिना किसी चार्ज के सेवा प्रदान करेंगे।
सदस्य के लिए डिस्काउंट रेट है, जहाँ नार्मल प्राइवेट रेट से 70 से 80 प्रतिशत कम दर पर सेवा दी जाएगी। ब्लड टेस्ट 200 रुपये में होगा। सभी का आभार, ट्रस्टी सारे एनएसएस सदस्य हैं। यहां पर हरियाणा के सदस्यों की तीन संस्थाएँ हरियाणा नागरिक संघ, पैराडाइज में हरियाणा भवन और एचएनएस चिकित्सालय बनाया गया। इसमें हरियाणा के सदस्य बन सकते हैं।
एचएनएस चिकित्सालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि कोविड के समय चिकित्सालय की नींव रखी गई, क्योंकि कोविड के समय इसकी जरूरत महसूस हुई। अस्पताल में सुविधा, दवाइयाँ नहीं मिल रही थीं, तो उस समय हरियाणा नागरिक संघ की वर्ष 2021 की टीम ने चिकित्सालय का जो सपना देखा, वह अब साकार हुआ। इसमें डायग्नोस्टिक सेंटर में टेस्ट होंगे। इस टेस्ट को सारे नामी कॉर्पोरेट अस्पताल में मान्यता मिले, इसके लिए टाईअप किया जाएगा, ताकि उन अस्पतालों में रोगी को वापस टेस्ट के बाध्य न किया जा सके। उन्होंने कहा कि संघ के 700 सदस्य हैं। चिकित्सालय द्वारा समय समय पर ब्लड कैंप, कैंसर कैंप और अन्य कैंप ट्राइबल, ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएँंगे, ताकि हमारी पहुँच सभी तक हो।
दानदाताओं तथा सहयोगियों का हुआ सम्मान
वर्तमान में खान-पान व जीवनशैली में बदलाव के कारण स्वास्थ्य की आवश्यकता सभी को है। कई बीमारी से बचने के लिए पहले जागरूकता व ट्रेनिंग होगी और यदि ट्रीटमेंट होगा, तो उन तक पहुँचाएँगे। उन्होंने कहा कि जो भी एचएनएस के सदस्य हैं, वह अपना व परिवार का डाटा दें, ताकि उनके स्वास्थ्य का रिकॉर्ड रखकर समय-समय पर रिमाइंडर किया जा सके, ताकि वह समय-समय पर जाँच करवाएँ। उन्होंने सभी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे जब भी जरूरत होगी, वह सहयोग प्रदान करें। उन्होंने चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों से भी सहयोग का आग्रह किया। अजय बंसल ने मुख्य अतिथि राज्यपाल का परिचय दिया।
आभार महामंत्री दीपक बिंजराजका ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर मलकाजगिरी भाजपा सांसद ईटेला राजेन्द्र, सिकंदराबाद छावनी बोर्ड सदस्य बी. नर्मदा मल्लिकार्जुन सहित दानदाताओं का सम्मान किया गया। इसमें डायमंड डोनर रामकिशन अग्रवाल, मनोहरलाल पुरुषोत्तम अग्रवाल, ताराचंद बंसल, अजय कुमार बंसल, सुरेश बिंजराजका, अमित बिंजराजका, राहुल अग्रवाल, गोल्ड डोनर शशिकला अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दयानंद अग्रवाल, अंजनी कुमार अग्रवाल, राम गोयल, प्रकाश गोयल, जोगीराम अग्रवाल, बिजय कुमार केसान, पुष्पा देवी केसान, एम.के. अग्रवाल, संजय अग्रवाल आनंद अग्रवाल, रामकुमार गोयल, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, किशनचंद सुरेश कुमार सिंघल, अनिल अग्रवाल, सतीश कुमार अग्रवाल शामिल हैं।
कार्यक्रम में गणमान्यों व दानदाताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में पवन कुमार अग्रवाल, रूबी डोनर अनिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अशोक मिंडा, ओमप्रकाश गर्ग, चन्द्रभान गोयल, दिनेश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, गणेश दत्त अग्रवाल, घनश्याम कंदोई, गोकुलचंद घासीराम चिड़ियावाले, हरिओम गर्ग, जयंत जैन, कुलदीप सिंह बेहल, लीलावती अग्रवाल, मदनलाल मित्तल, मांगेराम महेश कुमार तायल, मनीष गुप्ता, मनोज परमार, नारायण चौधरी, पवन कुमार सिंघला, त्रिलोक भूषण सिंघला, राजीव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजकुमार सिंघल, राजकुमार तायल, अनुज गर्ग, राजेन्द्र कुमार, गजानंद राकेश रासिवासिया, रमेश कुमार गुप्ता, रमा ऋषि धनानिया, रतनलाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार जिंदल, संदीप मित्तल व संघेष अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, संजीव गर्ग विनोद गर्ग, सत्यनारायण अग्रवाल-सुनील अग्रवाल, पंकज बंसल, ताराचंद श्यामलाल बारोड़िया, श्यामसुन्दर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, त्रिलोक आलोक अग्रवाल, विजय गोयल, विजय कुमार जिंदल सरला जिंदल, विनोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, वेदप्रकाश गुप्ता विनोद गुप्ता, जयप्रकाश जैन सतपाल जैन, कोरल डोनर रमेशचन्द्र अग्रवाल संजीप अग्रवाल, तेजप्रकाश अग्रवाल, सिल्वर डोनर अजय अग्रवाल, अजय कानोडिया, अनिल राकेश अग्रवाल, अर्जुन गोयल, आशीष धनानिया, अशोक सिंघल, भीमसेन बंसल, दीपचंद सिंघल, शंकरलाल बंसल व डॉ. अमित गोयल शामिल हुए।
कार्यक्रम में डॉ. स्वाति गोयल, डॉ. पी.सी. गुप्ता, गजानंद गोयल, हनुमान प्रसाद गोयल, ईश्वर बंसल, जगदीश गोयल, जयभगवान गोयल, रेखा गोयल, जयप्रकाश मित्तल, जे. रामधारी अग्रवाल, रामकुमार कमल कुमार गुप्ता, कमल कुमार बंसल, कृष्ण कुमार गर्ग, मनीष तालुका, ललित प्रवीण कड़ेल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मनोज सोनी (मनीष), मदनलाल अग्रवाल, मंदनलाल अग्रवाल, महेश कानोडिया अग्रवाल, मनमोहन कनोडिया, नरेश कुमार अग्रवाल, नरेश बंसल व नरेश मित्तल नवीन अग्रवाल, नानकचंद सिंघल, सुमित अग्रवाल, निरंजनलाल अग्रवाल, हजारीलाल रामअवतार कानोडिया, पवन गुप्ता मंडालिया, पवन कुमार अग्रवाल, प्रकाश चंद्र गर्ग, पूरणमल विनोद कुमार अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल (बाबूलाल राम कुमार दादरीवाले), राधेकृष्ण अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेंद्र लांबा, राजेन्द्र गुप्ता, आकाश गुप्ता, राजेश गर्ग, सविता गर्ग, राजेश जैन, राकेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, रमेश गर्ग, रमेश गोयल, रमेश कुमार, महेश कुमार, रवि अग्रवाल, रोशनलाल धनानिया, रोशन लाल सिंघल, सुनील कुमार सिंघल, संदीप गोयल, संदीप सिंह चौधरी, सज्जन कुमार गुप्ता, संजय कुमार मित्तल, ओमप्रकाश संजय कुमार अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, सतीश गर्ग, श्यामलाल गर्ग, श्यामसुन्दर बंसल, सुमित्रा देवी डालमिया, सुरेन्द्र केड़िया, वासुदेव अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, विपिन सिंघानिया, जरीन रांका, दीपक दादा, सुरेश धानुका, अरविन्द सेठ, ऋषभ अग्रवाल व अन्य शामिल रहे।
यह भी पढ़ें… गुरु गौतम मुनि गौशाला एवं पशु चिकित्सालय का भूमि पूजन संपन्न
डॉ. मुकेश का आभार व्यक्त करते हुए नविता सिंघल, निधिश सिंघल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सिकंदराबाद संघ के संघपति संपतराज कोठारी, लव फार काऊ फाउंडेशन के जसमत पटेल, कमलेश महाराज का सम्मान किया गया। अवसर पर एचएनएस चिकित्सालय के चेयरमैन अंजनी कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, महासचिव दीपक बिंजराजका, सह-मंत्री संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष नारायण चौधरी, सलाहकार राम गोयल, हरियाणा नागिरक संघ के अध्यक्ष पदम जैन, हरियाणा सेवा संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, अग्रवाल समाज तेलंगाना अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य दिनेश अग्रवाल, डॉ. मुकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नरेश मित्ल, पंकज बंसल, राहुल अग्रवाल, राकेश रासिवासिया, त्रिलोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुरेन्द्र केड़िया सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



