Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

राज्यपाल, रेवंत व किशन रेड्डी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ

हैदराबाद, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा तथा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर तेलंगानावासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि को जागृति की रात के रूप में जाना जाता है। यह अत्यंत दयालु तथा करुणानिधान भगवान शिव के लाखों भक्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है।

महाशिवरात्रि जीवन और संसार में अंधकार और अज्ञान पर ने विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने वालों को सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कामना करते हुए कहा कि यह शुभ अवसर हम सभी के मन में प्रेम, स्नेह, मित्रता और भाईचारे के नेक विचारों को प्रेरित करे।

मुख्यमंत्री महाशिवरात्रि के अवसर पर दिए अपने शुभकामना संदेश में भगवान शिव से राज्य की खुशहाली और राज्य के लोगों की खुशी, समृद्धि और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालुओं पर भगवान शिव का आशीर्वाद तथा कृपा सदैव बनी रहे। केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महाशिवरात्रि पर पर समस्त हिन्दू बंधुओं विशेषकर तेलुगु राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं ।

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने शुभकामना संदेश में कहा कि समस्त हिन्दू बंधुओं पर भगवान महादेव की कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व हिन्दुओं के उपवास, जागरण व ध्यान करके आत्मशुद्धि करने का पवित्र अवसर है। और यह पर्व हमारे भीतर धार्मिक भावना, निःस्वार्थ सेवा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button