Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

राज्यपाल ने दिया कैंसर की शीघ्र पहचान पर बल

हैदराबाद, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज लोक भवन में कैंसर की प्रारंभिक जाँच के लिए मोबाइल यूनिट को झंडी दिखाकर मेदक रवाना किया। राज्यपाल ने मेदक निवासियों से कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए इस सुविधा का उपयोग करने का आग्रह करते हुए कैंसर की यथाशीघ्र पहचान पर बल दिया।

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) की सीएसआर पहल के तहत मेदक संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए कैंसर स्क्रीनिंग मोबाइल वैन उपलब्ध कराई गई। यह पहल सांसद एम. रघुनंदन राव के अनुरोध पर शुरू की गई, जिसका उद्देश्य सुलभ स्क्रीनिंग सेवाओं के माध्यम से कैंसर के शीघ्र निदान को सुगम बनाना है। यह वाहन प्रारंभिक कैंसर जाँच के लिए आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं के समान हैं।

यह भी पढ़ें… मेडिकल छात्र ने चिड़ियाघर में मनाया जन्मदिन

राज्यपाल ने कैंसर के प्रभावी उपचार और जीवन बचाने के लिए शीघ्र पहचान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल यूनिट बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करने और समय पर उपचार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने मेदक के लोगों से यूनिट द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। राज्यपाल ने मेदक सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए बीडीएल द्वारा सीएसआर पहल के माध्यम से समर्थन देने के लिए प्रशंसा की।
रघुनांदन राव ने कहा कि मोबाइल स्क्रीनिंग यूनिट के रूप में यह पहल जिला स्तर पर कैंसर देखभाल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button