उप्र : इटावा में स्नातक की छात्रा ने की फंदे से लटककर आत्महत्या
इटावा, उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शनिवार को बीएससी (स्नातक) की एक छात्रा ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मडैयां ख्याली राम में शनिवार सुबह की है। पुलिस ने बताया कि पिता राजेंद्र सिंह की जब सुबह नींद खुली तो वह बेटी के कमरे के सामने से गुजर रहे थे कि तभी उनकी नजर फंदे से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) यशवंत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह छात्रा यशोदा (18) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। (भाषा)
यह भी पढ़े: इटावा में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



