किशनबाग मंदिर में नवरात्रि महोत्सव और भंडारा का भव्य आयोजन

हैदराबाद, श्री सच्चियाय संघ हैदराबाद द्वारा किशनबाग, अत्तापुर श्री सच्चियाय (ओसिया) माता मंदिर में नवरात्रि महोतस्व के अंतर्गत महाप्रसाद (भंडारा) भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

यहाँ श्री सच्चियाय संघ हैदराबाद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के दुलीचंद नाहटा एवं संतोषदेवी नाहटा ने बताया कि संघ द्वारा किशनबाग में श्री सच्चियाय माता मंदिर का भव्य निर्माण एवं प्रतिष्ठा गत 4 वर्ष पूर्व की गई थी। नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत मंदिर में पूजा, पाठ, प्रात एवं रात्रि आरती, रात्रि भक्ति का भव्य आयोजन किया गया। शुकवार को दोपहर 11 से सायं 4 बजे तक भंडारा (प्रसाद) का आयोजन संपन्न हुआ।

आयोजित कार्यक्रम में दुलीचंद नाहटा, संतोष नाहटा, निर्मल प्रेम नाहटा, डॉ. अरविंद-मोनीता नाहटा, विपिन-अकांशा नाहटा, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री स्वामी कमलेश महाराज, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, समाजसेवी करण सिंहजी बैद एवं अन्य उपस्थित थे। अवसर पर उपस्थित भक्तों को मंदिर के न्यासी दुलीचंद नाहटा ने बताया कि जोधपुर (राजस्थान) से 50 किलोमीटर दूर ओसिया गाँव में एक पहाड़ी पर श्री सांचिया (सच्चियाय/ओसिया) माताजी (जैन, महेश्वरी, राजपूत और कई हिन्दूओं की कुलदेवी) पौराणिक मंदिर की पूजा हजारों वर्षों से की जाती है।

यह भी पढ़ें… माहेश्वरी समाज हैदराबाद सिकंदराबाद (महिला विभाग) ने भेंट की दो सिलाई मशीनें

अरविंद नाहटा ने कहा कि श्री सच्चियाय माताजी के दिव्य आशीर्वाद से उनका राजसी मंदिर हैदराबाद में है। मंदिर का निर्माण 2017 में अमरचंदजी बसा, झमकू मासा, दुलीचंद और संतोष बाईसा की पावन प्रेरणा से प्रारंभ किया गया। स्वामी कमलेश महाराज ने मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा के दर्शन कर कहा कि ऐसा लगता है, जैसे स्वयं माताजी यहाँ पर साक्षात विराजमान हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button