सिकंदराबाद में गुरुदेव अभिनंदन चंद्रसागरजी का भव्य चातुर्मास परिवर्तन

हैदराबाद, श्री राजस्थानी जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में जैन भवन, सिकंदराबाद में गुरुदेव अभिनंदनचंद्रसागरजी म.सा. आदि ठाणा-5 का चातुर्मास परिवर्तन संपन्न हुआ। महामंत्री राजेंद्र मुथा ने बताया कि अभिनंदनचंद्रसागर म.सा. चातुर्मास पूर्ण कर परिवर्तन के अंतर्गत जैन भवन से श्रावक-श्राविकाओ सहित विहार कर श्री आदिनाथ जिनालय, कंचर बाजार पहुँचे।

वहाँ परमात्मा के दर्शन-वंदन एवं चैत्यवंदन के पश्चात रसूलपुरा स्थित सहस्त्रफना पार्श्वनाथ जिनालय दर्शन के पश्चात परिवर्तन के लाभार्थी पुष्पादेवी गुलाबचंद गुमानमल दीपक श्रेयांश डाकलिया के निवास पर पदार्पण किया। अवसर पर गुरुदेव को कांबली वोहरायी गयी, जिसके लाभार्थी पुखराज नरपत इंदर अल्पेश कानूनगो परिवार और गुरु पूजन के लाभार्थी मनोहरलाल गणेशमल परिवार नरसापुर वाले रहे। गुरु वंदन के पश्चात मांगलिक संपन्न हुआ। डाकलिया परिवार की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गयी।

यह भी पढ़ें… भक्तों के भगवान है जैन दिवाकर चौथमलजी : जयश्रीजी म.सा.

अवसर पर श्री संघ के अध्यक्ष योगेश गांधी, महामंत्री राजेंद्र मुथा, ट्रस्टी वाइस चेयरमैन प्रकाशचंद लूणिया, मैनेजिंग ट्रस्टी सुभाष गोलेच्छा, अनिल मुथा, धर्मेंद्र समदरिया, चातुर्मास संयोजक सुधीर मुथा, ललित पीरगल, दिनेश पीरगल, नरेश कटारिया, सुनील पारख, गौतम सुराणा, मनीष कटारिया, अंकित मुथा, योगेंद्र समदरिया, निखिल गोलेच्छा, दीपेश भूरट, अक्षत व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button