पश्चिम रेलवे में 6ठी डीआरएम चैंपियनशिप का भव्य समापन

Ad

हैदराबाद, पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में खेल प्रतिभाओं को निखारने और कर्मचारियों के बीच टीम भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित 6ठी डीआरएम चैंपियनशिप का साबरमती स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में रंगारंग समापन हुआ।

अहमदाबाद मंडल स्पोर्ट्स असोसिएशन द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ में असोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक वेदप्रकाश ने विजेता, उपविजेता सहित विभिन्न खेलों में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। चैंपियनशिप में मैकेनिकल विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं परिचालन विभाग की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए रनरअप (उपविजेता) का स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें… जीतो बिज़नेस नेटवर्क हैदराबाद रेफरल ग्रुप्स की संयुक्त नेटवर्किंग मीटिंग सम्पन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button