जगद्गुरु नरेन्द्राचार्यजी की पादुका शोभायात्रा का भव्य आयोजन
हैदराबाद, जगद्गुरु रामानंदाचार्य दक्षिण पीठ नाणीजधाम के रामानंदाचार्य नरेन्द्राचार्यजी स्वामीजी की पादुका के भाग्यनगर आगमन पर भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। इसके अलावा पूजन का भव्य कार्यक्रम काचीगुड़ा स्थित श्री तुलजा भवन धर्मशाला में आयोजित किया गया। अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पादुका दर्शन सोहला का लाभ लिया।



















यहां रामानंद संप्रदाय-जिला सेवा समिति, हैदराबाद जिला द्वारा आयोजित स्वामी जगद्गुरु नरेन्द्राचार्यजी के पादुका दर्शन सोहला के अंतर्गत उत्तारधिकारी पू. कानिफनाथ महाराज के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा धार्मिक ध्वजा लेकर भव्यता से निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। विभिन्न मार्गों से होती हुई पादुका दर्शन यात्रा श्री तुलजा भवन धर्मशाला में पहुँची। अवसर पर पादुका का भव्यता से पूजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें… श्री शांति सूरीश्वरजी गुरु मंदिर की वर्षगाँठ पर किया गया ध्वजाराहोण
कार्यक्रम में निरीक्षक चन्दा रेड्डी, अध्यक्ष रवि जेरन गायकवाड़, पूर्व अध्यक्ष धनाजी गोपीनाथ लांडगे, सदस्य तेजेराव नरवटे, अन्नाराव श्रीरामे, नागेश लागतरे, काशीनाथ शिरोमणे, महिला अध्यक्ष अर्चना बिरादर, गणेश बिरादर, वैजनाथ माली, रूपा देशमुख, रामदास सुरनेर, अनुसूया कोटग्याले, वर्षा पाटिल, राजेश पाटिल, मंगल पाटिल, गोपाल पाटिल, लक्ष्मी धूमाल, खांडेराव माटकर, मारुति देबमारे, ऊषा बिरादर, नागनाथ श्रीरामे, ऋषिकेश वरले सहित रामानंद संप्रदाय जिला सेवा समिति भाग्यनगर हैदराबाद के सदस्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



