जीडिमेट्ला में आई माता व शीतला माता मंदिर का भव्य ध्वजारोहण
हैदराबाद, जीडिमेट्ला में सीरवी समाज की आस्था के केंद्र श्री आई माता मंदिर व श्री शीतला माता मंदिर का ध्वजारोहण कार्यक्रम समाज बन्धुओं के सान्निध्य व पंडित बालराज के मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित किया गया।

सोहनलाल परिहार ने बताया कि ज्योत प्रज्ज्वलित कर गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते हुए भव्य शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, आरती के पश्चात श्री आईमाता मंदिर पर बाबूलाल, सुनील, संतोष चोयल परिवार व शीतलामाता मंदिर पर हुक्माराम, राकेश, राजेश सोलंकी परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट एवं सेवा दल ने लगाया 161वाँ स्वास्थ्य जाँच शिविर
लाभार्थी बाबूलाल चोयल व हुक्माराम सोलंकी परिवार का बडेर संरक्षक मांगीलाल काग, अध्यक्ष रावतराम बर्फा, उपाध्यक्ष सोहनलाल परिहार, उपाध्यक्ष दुर्गाराम मुलेवा, कार्यकारिणी सदस्यों व समाज बन्धुओं ने राजस्थानी साफे से विशेष सम्मान किया। पधारे समाज बन्धुओं व भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। रावतराम बर्फा ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन सोहनलाल परिहार ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



