श्री सालासर हनुमान मंदिर में भव्य होली उत्सव, भक्तों ने लिया आनंद
हैदराबाद, श्री सालासर हनुमान जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में जगदगिरीगुट्टा स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में होली उत्सव भव्यता से आयोजित किया गया। यहाँ होली उत्सव के अंतर्गत फूलों की होली, डफली (चंग) पर होली के गीत (भजन) प्रस्तुत किये गये, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। अवसर पर आरती की गई। कार्यक्रम में सभी के लिए ठंडाई की व्यवस्था थी।

अवसर पर ट्रस्ट के अरुण कुमार तुलस्यान, संजय सराफ, पवन सौंथलिया, नवीन तुलस्यान, किशन अग्रवाल, अजय सौंथलिया, श्यामसुंदर अग्रवाल, हृदय नारायण त्रिपाठी, राजू पंसारी, किशोरीलाल टिबड़ेवाल, विजय सोंथलिया, दिनेश सांखला, संजय कैलाश चौधरी, रामलाल भाटी, मांगीलाल प्रजापत, जगदीश सोंथलिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, ममता टिबरेवाल, संदीप चौधरी, सुरुचि चौधरी व अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… माहेश्वरी युवक संघ का भव्य होली डांडिया एवं सम्मान समारोह
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



