शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की अनुदान मांगें मंज़ूर

हैदराबाद, विधानसभा में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों को मंज़ूर किया गया। विधानसभा के बजट सत्र की बैठक में स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सड़क एवं भवन निर्माण, श्रम एवं रोज़गार, वन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण, धर्मस्व, सिंचाई एवं नागरिक आपूर्ति जैसे प्रमुख विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा हुई।

सदस्यों ने विशेष रूप से सरकारी अस्पतालों में सुविधा सुधार, सरकारी स्कूलों में आधारभूत संरचना का विकास, सिंचाई सुविधा का समान रूप से राज्यभर के सभी जिलों में लाभ सहित विभिन्न प्रकार के मुद्दे उठाए। बजट मांगों पर उत्तर देते हुए मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने राशन कार्ड और सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी दी। वन एवं पर्यावरण मंत्री कोंडा सुरेखा ने वन विकास तथा सुरक्षा संबंधित बजट मांगों पर उत्तर दिया, जबकि श्रम मंत्री विवेक ने अपने विभाग से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया।

यह भी पढ़ें निर्मल पुलिस का नवाचार ‘पुलिस अक्का’ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

विधाई मामलों के मंत्री श्रीधर बाबू ने आरएंडबी मंत्री की ओर से उत्तर दिया। विभिन्न मांगों पर भाजपा के महेश्वर रेड्डी, केवी रमणा रेड्डी, पी. राकेश रेड्डी, पालवाई हरीश, मजलिस के अब्दुल्ला बलाला, जुल्फिकार अली, कांग्रेस के बीरला ऐलैया तथा सीपीआई के के. सांबशिव राव ने यथास्थिति का उल्लेख करते हुए विभिन्न प्रकार के सुझाव प्रस्तुत किये। चर्चा के बाद विधानसभा स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार ने संबंधित विभागों की अनुदान मांगों को मंज़ूर करने की घोषणा की। वर्ष 2025-26 के पूरक आकलनों को भी मंज़ूर किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button