डिग्री प्रोग्राम के लिए ग्रीन गोल्ड एनिमेशन तथा फ्रेमबॉक्स के बीच करार

हैदराबाद, एनिमेशन तथा वीएफएक्स में डिग्री प्रोग्राम शुरू करने के लिए ग्रीन गोल्ड एनिमेशन द्वारा फ्रेमबॉक्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह कार्यक्रम शैक्षणिक शिक्षा को उद्योग के व्यावहारिक अनुभव के साथ जोड़ने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसमें ग्रीन गोल्ड और फ्रेम बॉक्स से संयुक्त प्रमाणन के साथ-साथ संबद्ध विश्वविद्यालय की डिग्री भी शामिल होगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन प्राइवेट लिमिटेड ने एनिमेशन और वीएफएक्स प्रशिक्षण संस्थान, फ्रेमबॉक्स एनिमेशन एंड विजुअल इफेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इसके तहत हुए समझौता ज्ञापन पर ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और प्रबंध निदेशक राजीव चिलका तथा फ्रेमबॉक्स के संस्थापक व प्रबंध निदेशक राजेश रमेश तुराखिया ने हस्ताक्षर किए।

इस पहल के तहत ग्रीन गोल्ड के वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ उद्योग की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तीन वर्षों की अवधि में 150 घंटे का कक्षा आधारित तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के दौरान लाइव प्रोडक्शन परियोजनाओं पर गहन मार्गदर्शन भी शामिल है। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च कुशल और उद्योग तैयार पेशेवर बनाते हुए उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देना है।

शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु का निर्माण उद्देश्य

राजीव चिलका ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री की वैश्विक मांग और नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के उद्भव के कारण भारत का एनिमेशन उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से ऐसी प्रतिभाओं की कमी है जो रचनात्मक रूप से प्रेरित तथा वैश्विक मानकों पर खरा उतरने के लिए तकनीकी रूप से सुसज्जित हों। फ्रेमबॉक्स के साथ इस सहयोग के माध्यम से हमारा लक्ष्य शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु का निर्माण करना है।

यह भी पढ़ें… कवच के लिए इरिसेट ने किया करार

यह पहल न केवल भारत के रचनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी, बल्कि विश्वस्तरीय एनिमेशन प्रतिभाओं के निर्यातक के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगी। राजेश रमेश तुराखिया ने कहा कि कार्यक्रम में नामांकित छात्रों को देशभर के फ्रेमबॉक्स केंद्रों में ग्रीन गोल्ड के विशेषज्ञों द्वारा संचालित लाइव प्रोजेक्ट्स, मास्टरक्लास, कार्यशालाओं और आवधिक परियोजना समीक्षाओं का सीधा अनुभव प्राप्त होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button