जीएसटी संग्रह मार्च में 2 लाख करोड़ पार, 8.8% बढ़ोतरी

नयी दिल्ली, सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मार्च में 8.8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह वृद्धि घरेलू बिक्री एवं आयात से कर संग्रह बढ़ने के कारण हुई। मार्च 2025 में सकल जीएसटी संग्रह 1.83 लाख करोड़ रुपये था।

आंकड़ों के अनुसार, घरेलू राजस्व 5.9 प्रतिशत बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 17.8 प्रतिशत बढ़कर 53,861 करोड़ रुपये रहा। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक मार्च के दौरान ‘रिफंड’ (प्रतिदाय) जारी करने की राशि 13.8 प्रतिशत बढ़कर 22,074 करोड़ रुपये हो गई।

यह भी पढ़े : पश्चिम एशिया तनाव से बाजार में भारी गिरावट

‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में सकल जीएसटी राजस्व 8.3 प्रतिशत बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध राजस्व 7.1 प्रतिशत बढ़कर 19.34 लाख करोड़ रुपये रहा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button