भारत में फिडे विश्व कप की वापसी को यादगार बनाना चाहते हैं गुकेश
पणजी, विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश शुक्रवार से शुरू होने वाले फिडे विश्व कप को यादगार बनाना चाहते हैं और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं।
यह विश्व कप 23 साल बाद भारत में आयोजित हो रहा है और इसे वैश्विक शतरंज कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है। टूर्नामेंट 31 अक्तूबर से 27 नवंबर तक उत्तरी गोवा के एक रिसॉर्ट में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 20 लाख अमेरिकी डॉलर है।
टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में उतरने वाले गुकेश ने कहा,
“मैं विश्व कप को लेकर बहुत उत्साहित हूं। भारत में कहीं भी खेलना शानदार अनुभव होता है, और गोवा से तो मेरी कुछ अच्छी यादें जुड़ी हैं। मैंने यहां कुछ जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लिया था, इसलिए मैं वहां वापसी करने के लिए उत्सुक हूं।”
इस बार के फिडे विश्व कप में 82 देशों के 206 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



