हैदराबाद आ रही गल्फ एयर की फ्लाइट को बम की धमकी

हैदराबाद , हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बहरीन से हैदराबाद आ रही गल्फ एयर की फ्लाइट GF-274 को लेकर बम धमकी वाला ई-मेल प्राप्त हुआ। यह धमकी उस समय मिली जब विमान उड़ान भर चुका था और हवा में था।

आरजीआईए पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10:01 बजे एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ई-मेल पर यह संदेश भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि फ्लाइट के लैंड करते ही एयरपोर्ट टर्मिनल पर विस्फोट किया जाएगा। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया और मानक सुरक्षा प्रक्रियाएं लागू की गईं।

केस दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी

विमान के सुरक्षित रूप से उतरने के बाद यात्रियों, उनके सामान और विमान की गहन तलाशी ली गई। जांच के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई विस्फोटक नहीं मिला और धमकी को पूरी तरह फर्जी (Hoax) करार दिया गया।

सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को क्लियर कर दिया गया और वह बाद में बहरीन के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल अज्ञात ई-मेल आईडी से भेजा गया था, जिसमें आपत्तिजनक और उग्रवादी भाषा का इस्तेमाल किया गया। मामले में केस दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेवेलोसिटी एआई-आधारित शिपिंग मंच में 100 करोड़ का निवेश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button