कांग्रेस के शासन में गन कल्चर माफिया राज बढ़ा : प्रवीण कुमार

Ad

हैदराबाद, भारास प्रदेश महासचिव आर.एस. प्रवीण कुमार ने कहा कि कांग्रेस के शासन में गन कल्चर, माफिया राज बढ़ चुका है। खुद मंत्री माफिया डॉन बने बैठे हैं। यदि राज्य से माफिया राज खत्म करना है, तो राज्यपाल तुरंत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार को बर्खास्त करें।

भारास मुख्यालय तेलंगाना भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. आर.एस. प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश की हालत अस्त-व्यस्त हो चुकी है। कांग्रेस के शासन में राज्य माफिया डॉन के हाथों में चला गया है। उन्होंने प्रश्न किया कि दक्कन सीमेंट प्रबंधन को बंदूक दिखाकर धमकाने के मामले में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नजदीकी रोहिन रेड्डी, मंत्री कोंडा सुरेखा के ओएसडी सुमंत पर क्यों अब तक केस दर्ज नहीं किए गए?

आम आदमी के लिए एक न्याय और मंत्रियों के लिए अलग न्याय कैसे हो सकता है ? उन्होंने प्रश्न किया कि मंत्री कोंडा सुरेखा के आवास पर ओएसडी को हिरासत में लेने गई पुलिस क्यों मूकदर्शक बनी रही। दरअसल इनके पास बंदूक कैसे आई ? उन्होंने कहा कि बीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन के समक्ष इंटेलिजेंस निगाह रखने के बजाए रोहिन रेड्डी, फहीम कुरैशी, तिरुपति रेड्डी के गेस्ट हाउस के पास रखी जाए। उन्होंने कहा कि कमीशन के लिए राज्य के मंत्रियों के बीच ही लड़ाई होने लगी है।

Ad

यह भी पढ़ें… उत्तम कुमार रेड्डी ने की देवदुला परियोजना की समीक्षा

यदि जुबली हिल्स उप चुनाव में कांग्रेस को जिताया, तो निर्वाचन क्षेत्र में भी माफिया राज बढ़ जाएगा। इसलिए जनता बीआरएस को जिताए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सचिवालय के सरकारी मामले प्राइवेट गेस्ट हाउसों में सुलझाए जा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button