राजस्थानी प्रगति समाज एवं प्रदर्शनी समिति के रावण दहन में गनचुंबी आतिशबाजी
हैदराबाद, गनचुंबी आतिशबाजी के मध्य रावण दहन के साथ राजस्थानी प्रगति समाज एवं प्रदर्शनी दशहरा सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित 53वाँ रामायण मेला नुमाइश मैदान में संपन्न हुआ। प्रधान संयोजक गोविंद नारायण राठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रामायण मेला के के तहत दशहरा मेला का शुभारंभ शमी वृक्ष पूजन के साथ हुआ, जिसमें प्रदर्शनी समिति के उपाध्यक्ष आर. सुकेश रेड्डी, मंत्री बी.एन.राजेश्वर ने अतिथि के रूप में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत तेलंगाना सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से पेरणी नृत्य तथा बालिकाओं द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी गयी। अतिथियों के आगमन पर नाधास्वरम सनाई द्वारा स्वागत किया गया।

विशाल मंच पर भव्य राम दरबार सजाया गया, जहाँ श्रीरामजी का राज्याभिषेक हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, समिति के उपाध्यक्ष सुकेश रेड्डी, मंत्री राजेश्वर, प्रधान संयोजक गोविंद राठी, डॉ. रामविलास साबू एवं अन्य द्वारा किया गया। पूर्व विधायक शहीदी रेड्डी, सुकेश रेड्डी, मंत्री राजेश्वर सुरेंद्र रेड्डी, अग्रसेन बैंक चेयरमैन प्रमोद केड़िया, डॉ. रामविलास साबू, नारायण गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, ब्रिजगोपाल असावा, केशव शर्मा, डॉ. भगवंत राव, श्यामसुंदर मूंदड़ा, डॉ. मोहन गुप्ता, सोहनलाल कड़ेल, पवन गुरु, कैलाश डालिया
यह भी पढ़े : मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का नवरात्रि महोत्सव संपन्न
रमेश कुमार बंग, जसमत पटेल, करोड़ीमल नरसिंहपुरिया, जिग्नेश दोशी, एस.बी. काबरा मुरली मनोहर पलोड, शीलकुमार जैन, महेंद्र कुमार व्यास, विमल डालिया, वैकुण्ठम, श्रीराम व्यास, शंकर यादव, राम प्रकाश भंडारी, प्रेम बजाज, मनोज गोयल, आनंद शर्मा, अविनाश देवड़ा, के.एन. सिंह, छगनलाल नावंदर, कमलेश महाराज, तरुण मेहता, रिद्धीश जागीरदार, चंद्रजीत सिंह, अरुणा ज्योति, विजया रेड्डी, शकुंतला नावंदर, कलावती जाजू, कमला राठी, श्याम नावंदर, सुरेखा शारदा, प्राची जैन, वाई. कृष्ण, पंकज वर्मा, पवन मिश्रा, पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर भारत कुमार, लड्डू यादव व अन्य की अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थिति रही।
52 वर्षों से जारी रामायण मेला, रावण दहन के साथ संपन्न
राजस्थानी प्रगति समाज के मंत्री एवं मेला के प्रधान संयोजक गोविंद नारायण राठी, कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल डागा, नंदगोपाल भट्टड़, मनोज जायसवाल, सुमित राठी ने अतिथियों का वैदिक रीति से सम्मान किया। कार्यक्रम राजस्थानी प्रगति समाज के अध्यक्ष कमल नारायण अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने सभी को दशहरे की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मंच का संचालन नंदगोपाल भट्टड़ ने किया। गोविंद नारायण राठी ने अपने कहा कि लगातार 52 वर्षों से रामायण मेला का आयोजन किया जा रहा है। रावण दहन कार्यक्रम में प्रदर्शनी समिति का पूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि रामायण मेले का प्रत्येक कार्यक्रम रामायण प्रसंगों, पात्रों एवं संस्कृति पर केंद्रित रहता है।
भाजपा के संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने सभी राम भक्तों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीरामजी का मंदिर का निर्माण किया गया। सभी को संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए। तत्पश्चात संयोजक मनोज जायसवाल, सुमित राठी, पवन कुमार, घनश्याम तोष्नीवाल, श्रीनिवास लोया, रवि हेडा, पवन मिश्रा, जुगल सोनी, गद्दाम रघु, नवल सांखला, नारायण, आदित्य राठी द्वारा रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। गोविंद राठी ने मीडिया, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, तेलंगाना सांस्कृतिक विभाग एवं आर एंड बी, बिजली विभाग एवं प्रदर्शनी समिति को धन्यवाद दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



