चिचोंडी में गुरु आनंद तीर्थ द्वार का उद्घाटन 1 मार्च को
हैदराबाद, आचार्य सम्राट आनंदऋषिजी म.सा. की जन्मभूमि चिचोंडी (शिराल), जिला अहमदनगर में उपाध्याय प्रवर प्रवीणऋषिजी म.सा. की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में गुरु आनंद फाउंडेशन द्वारा भव्य गुरु आनंद तीर्थ का उद्घाटन रविवार, 1 मार्च को सुबह 9 बजे किया जाएगा।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आनंद तीर्थ में मानव सेवा, समाज प्रबोधन, शिक्षा, व्यक्ति एवं समाज विकास के लिए अनेक उपक्रम चलाए जाएँगे। यहाँ अब तक गुरु चरण तीर्थ, साधु-साध्वी निवास, भोजनशाला, भव्य जिनालय आदि का निर्माण पूर्ण हो चुका है। यहाँ समवसरण तीर्थ का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। दोनों तीर्थों का भव्य अनुष्ठान एवं तीर्थ द्वार उद्घाटन 1 मार्च को सुबह 9 बजे होगा। यह अनुष्ठान प्रवीणऋषिजी म.सा. के सान्निध्य में सम्पन्न होगा।
अवसर पर विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत नवकार तीर्थ में अखंड 24 घंटे नवकार महामंत्र का उच्चारण होगा। समवसरण तीर्थ में अखंड ध्वज आराधना एवं जिनेश्वर प्रभु की भक्ति की जाएगी। संपूर्ण भारत से गुरु भक्त उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त गुरु आनंद तीर्थ, चिचोंड़ी में आगामी 20 अप्रैल को 1008 वर्षीय पारणा महोत्सव भव्यता से आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़े: श्री खांडल माता का वार्षिकोत्सव 1 मार्च को
कार्यक्रम में नवकार तीर्थ कलश निर्माण के लाभार्थी स्व. छटाकीबाई बाबूलाल मुथा के स्मरणार्थ सहयोग सुभाष मुथा-शोभा मुथा, प्रशांत मुथा-सुरभि मुथा, माधवी नवलखा, श्रद्धा जैन, सिद्धांत, शैर्य मुथा परिवार, समवसरण तीर्थ निर्माण के लाभार्थी स्व. नवरतन चोरड़िया के स्मरणार्थ सहयोग कांताबाई चोरड़िया, अजित चोरड़िया-प्रलन्ना चोरड़िया, भरत चोरड़िया, मनीषा चोरड़िया, प्रकाश भंडारी-स्नेहलता भंडारी, सूर्य प्रकाश चोरड़िया व चोरड़िया परिवार होंगे। सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



