हिन्दी महाविद्यालय में मनाई गई गुरु पूर्णिमा
हैदराबाद, हिन्दी महाविद्यालय में हिन्दी माध्यम के स्नातक तथा इंटरमीडिएट छात्रों द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रेष्ठ गुरुओं जैसे संदिपनी, द्रोणाचार्य, वेद व्यास, परशुराम, रामकृष्ण परमहंस आदि के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणपति वंदना से हुआ। कार्यक्रम में प्राध्यापकों द्वारा छात्रों को आशीर्वचन एवं प्रेरणात्मक संदेश दिये गये। वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा भारतीय ज्ञान पंरपरा के महत्व को आधुनिक संदर्भ में नई शिक्षा नीति से जोड़ते हुए छात्रों को गुरु परंपरा का निर्वाह करने, ज्ञान ग्रहण करने, समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
यह भी पढ़ें… हिन्दी महाविद्यालय में छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित
महाविद्यालय की छात्रा करीना, दिव्या, जाह्नवी, श्रावणी, श्रुचि नंदिनी आदि ने अपने भाषण में गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ.वसंता, डॉ.श्रीदेवी, डॉ.रजनीधारी, वकील पांडेय, सी.पी. सिंह, डॉ.रवि कुमार, एम.सी.गुप्ता, बिजनेस मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ.शिवकुमार एवं सभी विभागों के शैक्षिक और प्रशासनिक अध्यापक, सदस्य एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संचालन छात्र आशुतोष ने किया। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीधारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



