चूड़ी बाजार में गुरु रविदास महाराज की जयंती मनाई गई

हैदराबाद, श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज सूर्यवंशी मोची समाज द्वारा चूड़ी बाजार स्थित समाज के भवन में रविदास महाराज की 649 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में समाज के कोषाध्यक्ष किशोर नगरकर ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में गोशामहल के पार्षद पी. लाल सिंह ने भाग लेकर संत रविदास महाराज की जीवनी व सत्य के प्रति उनकी निष्ठा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के आयोजन में समाज के अध्यक्ष राहुल तौधेकर, उपाध्यक्ष राजा जौहरी, वीरू तौधेकर, धीरज नगरकर, मंत्री रमेश घाटमपुरकर, जय श्रावणे, जितेन दुर्गे, संतोष रवि, धन्नु जौहरी, मनोज विनयकर, राजू तौधेकर, लालू रवि, अर्जुन घाटमपुरकर, राज तौधेकर, मनीष तौधेकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान लालदास भजन मंडली द्वारा धार्मिक भजन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान, समाज के सलाहकार बंसीलाल तौधेकर, रूपचंद रवि, शिवलाल जौहरी, पृथ्वीराज देवहंस, बाबूलाल रायकर, नरसिंग प्रसाद तौधेकर, राजू विनयकर, अरविंद अजर्गेकर, सुनील कुरील, राजू परवरे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर एकता एकजुटता का संदेश दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button