एच1-बी और एच4 वीजा आवेदकों की वैश्विक स्तर पर जांच – अमेरिका

नयी दिल्ली, भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को कहा कि 15 दिसंबर से अमेरिका ने मानक वीजा जांच प्रक्रिया के तहत सभी एच1बी और एच4 आवेदकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति समीक्षा का विस्तार किया है। यह जांच इन दोनों वीजा श्रेणियों के लिए सभी देशों और सभी राष्ट्रीयताओं के आवेदकों पर वैश्विक स्तर पर की जा रही है।

दूतावास द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह संक्षिप्त बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में इस महीने के अंत में होने वाले हजारों एच1बी वीजा आवेदकों के पूर्व निर्धारित साक्षात्कार अचानक कई महीनों के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

अमेरिकी दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘एच1बी और एच4 वीजा आवेदकों के लिए विश्वव्यापी अलर्ट 15 दिसंबर से, विदेश विभाग ने मानक वीजा स्क्रीनिंग के हिस्से के रूप में सभी एच1बी और एच4 आवेदकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति समीक्षा का विस्तार किया है। यह जांच एच1बी और एच4 वीजा के लिए सभी राष्ट्रीयताओं के सभी आवेदकों के लिए विश्व स्तर पर की जा रही है।’

सुरक्षा और इमिग्रेशन नियमों का हवाला

एच1बी वीजा कार्यक्रम का उपयोग अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियां विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर करती हैं। प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कर्मचारियों और चिकित्सकों सहित भारतीय पेशेवर, एच1बी वीजा धारकों के सबसे बड़े समूहों में से एक हैं। यह संक्षिप्त बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने एच1बी वीजा कार्यक्रम के दुरुपयोग के साथ-साथ अवैध आप्रवासन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई शुरू की है।

दूतावास ने अपने पोस्ट में यह भी कहा, ‘यह एच1बी कार्यक्रम के दुरुपयोग को रोकने का एक प्रयास है, साथ ही कंपनियों को सर्वश्रेष्ठ अस्थायी विदेशी कामगारों को काम पर रखने की अनुमति भी देता है।’ इसमें कहा गया है कि अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास एच1बी और एच4 गैर-आप्रवासी वीजा आवेदनों को स्वीकार करना और उन पर कार्रवाई करना जारी रखे हुए हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि आवेदकों को सलाह दी जा रही है कि वे इन वीजा श्रेणियों के लिए जितनी जल्दी हो सके आवेदन करें, क्योंकि प्रक्रिया में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button