इजराइली हमलों की वजह से लेबनान में 5 लाख लोग बेघर

इज्राईल, इजराइली सेना ने कहा है कि उसने गुरुवार रात में बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया। सेना के मुताबिक इन हमलों में हिजबुल्लाह से जुड़े दफ्तरों और 10 ऊंची इमारतों को निशाना बनाया गया, जहां उनके सैन्य ठिकाने थे।

सेना के मुताबिक, अब तक लेबनान में करीब 5 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। सेना ने बताया कि एक ऐसे मुख्यालय पर भी हमला किया गया जो हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद से जुड़ा था। इसके अलावा एक गोदाम को भी निशाना बनाया गया, जहां ड्रोन रखे हुए थे और जिनका इस्तेमाल इजराइल पर हमले के लिए किया जाता था।

हजारों परिवारों को छोड़ना पड़ा अपना घर

इजराइली वायुसेना का कहना है कि इस अभियान की शुरुआत से अब तक बेरूत के दहिया इलाके में 26 बार हवाई हमले किए जा चुके हैं। सेना के मुताबिक हिजबुल्लाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान दक्षिणी लेबनान में 4 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। दहिया इलाके से भी हजारों लोग निकल गए हैं।

इजराइली सेना का यह भी कहना है कि अब तक लेबनान में 500 से ज्यादा जगहों पर हमले किए जा चुके हैं। इनमें हिजबुल्लाह के लड़ाके, रदवान फोर्स के सदस्य, मिसाइल लॉन्चर, कमांड सेंटर और हथियारों के गोदाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ेकमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button