हैमस्टेक के क्रिएटिव प्लेसमेंट ड्राइव को मिली बड़ी सफलता

हैदराबाद, फैशन डिज़ाइन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में पाठ्यक्रमों का संचालने करने वाले हैमस्टेक कॉलेज ने अपने नागार्जुन हिल्स कैंपस में वार्षिक नियुक्ति अभियान करियर कनेक्ट आयोजन किया, जिसमें 400 से अधिक छात्रों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त करने में सफलता मिली है।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हम्सटेक ने अब तक का सबसे बड़ा क्रिएटिव प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया, जिसमें 400 से अधिक छात्रों को शीर्ष राष्ट्रीय और वैश्विक ब्रांड्स के साथ काम करने का अवसर पेश किये गये हैं।हैमस्टेक का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों को अपने पेशेवर भविष्य को सुरक्षित करने और अपने जुनून को अपने पेशे में बदलने के सर्वोत्तम अवसर मिलें। प्लेसमेंट सेल ने समर्पित रूप से काम करते हुए 26,000 से अधिक छात्रों को 400 से ज़्यादा नियोक्ताओं के साथ काम करने का अवसर प्रदान करने में सहयोग प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें… मानसिक विकास हो मानव अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य : राज्यपाल

इस साल करियर कनेक्ट में छात्रों को होमलेन, आईओटीए, इस्सा, सीके एंड टॉमी, अरविंद फ़ैशन्स, शॉपर्स स्टॉप, लैबोनेल द स्टोरी, सिंघानिया, आयशा राव, माई परफेक्ट फिट, यक्षी दीप्ति रेड्डी और कई अन्य जैसे शीर्ष ब्रांडों के साथ काम करने का मौका दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button