हनुमान मंदिर, कोंचूर का वार्षिकोत्सव 4 दिसंबर को
हैदराबाद, वाड़ी (गुलबर्गा) से 7 किलोमीटर दूर स्थित कोंचूर धाम में दक्षिण भारत के सालासरजी माने जाने वाले चार सौ वर्ष प्राचीन हनुमान मंदिर का वार्षिक महोत्सव एवं ऐतिहासिक यात्रा का आयोजन गुरुवार, 4 दिसंबर को किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर के ट्रस्टी राजगोपाल परताणी ने बताया कि इस वर्ष वार्षिक महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्था राजस्थानी प्रगति समाज, तांडूर द्वारा की जा रही है।
बाहर से आने वाले भक्तों के लिए अल्पाहार, भोजन, चाय, आवास आदि की व्यवस्था की जाएगी। राजस्थानी प्रगति समाज, तांडूर के मुख्य प्रभारी रमेशचंद्र सारड़ा ने बताया कि कोंचूर धाम में वार्षिक महोत्सव के तहत बुधवार, 3 दिसंबर को गद सवारी परिक्रमा के बाद श्री बालाजी भजन मंडल, तांडूर द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 4 दिसंबर को सुबह 5 बजे कलशाभिषेक, पंचामृत स्नान, फल द्रव्य स्नान, श्रंगार व महा आरती का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात मानस मंडल, तांडूर द्वारा संगीतमय सामूहिक सुंदर पाठ का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। साथ ही श्री हनुमत हवन एवं शाम 5.30 बजे रथ यात्रा का आयोजन होगा।
यह भी पढ़ें… रथ यात्रा में हरे कृष्णा-हरे कृष्णा से गूँजा शहर
संस्था के अन्य प्रभारी मुरलीधर गगरानी, ओमप्रकाश परताणी, संपत कुमार सारड़ा, आनंद शर्मा, संजय कुमार सोनी, द्वारका प्रसाद सारड़ा, लक्ष्मीकांत सोमाणी, भगवानदास बूब, सन्नी अग्रवाल, राजस्थानी महिला मंडल तांडूर, राजस्थानी नवयुवक संघ तांडूर एवं मारवाड़ी युवा मंच तांडूर शाखा के सदस्यों को विभिन्न समितियों के माध्यम से व्यवस्था व कार्य भार सौंपा गया। राजस्थानी यात्री संघ हैदराबाद सेवादल के मुख्य प्रभारी लक्ष्मीनारायण राठी, सत्यनारायण हेडा, भगवान पंसारी, नंदगोपाल भट्टड़, रमेश गांधी, नरसिंग लगाया कांकाणी, कैलाश मंत्री, महेश बजाज एवं कमल जाजू ने भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



