कड़ी मेहनत के फल स्वरूप स्वर्ण पदक हासिल किया : अनाया

हैदराबाद, नगर की नन्हीं बालिका शतरंज खिलाड़ी अनाया शर्मा ने गत दिनों मलेशिया के शहर कोलालम्पुर में हुए कॉमनवेल्थ शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। नगर लौटने पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए 8 वर्षीय अनाया शर्मा ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से नगर के मास्ट्रो शतरंज अकादमी में शतरंज के गुर सीख रही हैं।

शर्मा ने कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप में 8/9 के स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राउंड मैचों में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों को शतरंज की बिसात पर चारों खाने चित्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि अत्तापुर स्थित शतरंज अकादमी में अमृतपाल सिंह (प्रशिक्षक) की देखरेख में प्रतिदिन 6 से 8 घंटे अभ्यास करती हैं।

यह भी पढ़े: केएसएलटीए ने पूनाचा को एक लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की

हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट की चौथी कक्षा की छात्रा शर्मा ने इस साल जुलाई में जॉर्जिया में हुए अंडर-8 शतरंज चैम्पियनशिप में भाग लेकर सातवाँ स्थान हासिल किया। शर्मा ने अपने परिवार एवं तेलंगाना के सभी शतरंज प्रेमियों का प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button