हरे कृष्ण स्वर्ण मंदिर में जन्माष्टमी समारोह आयोजित

हैदराबाद, हरे कृष्ण स्वर्ण मंदिर, बंजारा हिल्स में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह की शुरुआत षोडशोपचार सेवा के साथ हुई। भगवान श्री राधा गोविंदा को चुनिंदा फूलों, नव वस्त्रां और विशेष रूप से तैयार किए गए आभूषणों से सजाया गया। मनमोहक श्रृंगार आरती के साथ दर्शन आरंभ हुए। श्री लड्डू गोपाल के लिए झूलन या ऊँजाला सेवा भी आरंभ हुई।

इसके अलावा श्री सुदर्शन नरसिंह होम का आयोजन किया गया। भजनों और कीर्तनों से युक्त भव्य राजभोग आरती हुई। पारंपरिक नाट्य (नृत्य) और गण (संगीत) सेवा ने आत्मा के लिए एक दिन का भोज प्रदान किया। उत्सव में दोपहर, संध्या और मध्यरात्रि में श्री राधा गोविंदा के 4 विस्तृत अभिषेक शामिल थे।

यह भी पढ़ें : अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा का जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न

भगवान श्री राधा गोविंदा को भक्तिपूर्वक पंचामृत (दूध, दही, शहद आदि), पंचगव्य (गाय से प्राप्त 5 शुभ वस्तुओं), विभिन्न फलों के रस, दुर्लभ जड़ी-बूटियों के चूर्ण, चुनिंदा प्रकार के फूल, विशेष औषधियाँ, नवरत्न आदि अर्पित किए गए। रविवार, 17 अगस्त को श्रील प्रभुपाद का 129वाँ व्यास पूजा समारोह और नंदोत्सव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की उँजाला/झूलन सेवा के साथ विशेष नैवेद्य और हरिनाम संकीर्तन के साथ श्री नंदोत्सव मनाया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button